DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोगों का करोड़ो गबन कर किराना दुकान चला रहे थे चिटफंड के फरार दो डायरेक्टर , बालोद पुलिस ने चालाकी से वाराणसी से किया गिरफ्तार

बालोद। बालोद जिला पुलिस ने इंडस वेयर नमक चिटफंड कंपनी के फरार दो डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में एक डायरेक्टर पहले से गिरफ्तार हो चुका है। इंड्स वेयर इंडस्ट्रीज चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर 2019 से फरार थे जिसमें फिर 2 आरोपी गिरफ्तार हुए।छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। जो बालोद पुलिस के पकड़ में आए। कंपनी के विरूद्ध मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तरपदेश, दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ में कुल 17 प्रकरण दर्ज हैं।
बालोद पुलिस की गठित टीम ने उत्तरप्रदेश वाराणसी से कंपनी के 2 डायरेक्टर को पकड़ा। जो लगातार पहचान छुपाने के लिये अपना निवास स्थान बदलकर रहते थे। कंपनी के जरिए लोगों का करोड़ों का पैसा गबन करके दिखाने के लिए उक्त डायरेक्टर किराना दुकान का संचालन भी कर रहे थे। इंड्स वेयर इंडस्ट्रीज कंपनी के डायरेक्टर की टीम द्वारा राज्य भर में करोड़ो की धोखाधड़ी की गई है।

बालोद में इसके एफआईआर पर हुई कार्रवाई

प्रार्थी जितेन्द्र कुमार हिरवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इंड्स वेयर इंडस्ट्रीस लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षड्यंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि न देकर भाग गए हैं। 23 जून2019 को थाना बालोद में धारा 420, 34 भादवि 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978 धारा 10 छ.ग. निक्षेपको का हितो का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

यूपी भेजा गया था टीम

प्रकरण के डायरेक्टर फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुसार पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी. एन. मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व सायबर सेल डी.एस.पी राजेश बागडे के द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर वाराणसी (उ.प्र.) टीम को रवाना किया गया था। गठित टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे के द्वारा आरोपी अरूणेश पिता सीताराम उम्र 42 साल निवासी हॉल पता भव्यापुरम कॉलोनी नरपतखेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ व मूल निवासी माँ जगदम्बा निकेतन गंगा गेट नम्बर 033 रजापुरम मैनपुरा पटना (बिहार ) और बालचन्द चौरसिया पिता मोहन चौरसिया उम्र 50 साल निवासी हॉल पता ग्राम परीवा पो. शिंहपुर चट्टी गांव के पास थाना फेफना जिला बलिया (उ. प्र. ) को पकड़ न्यायालय पेश किया गया।

इनकी रही भूमिका

प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक, प्रवीण साहू, भोपसिंह साहू, सायबर सेल से योगेश सिन्हा, मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है। पूर्व में इसी कंपनी से प्रिन्स राणा पिता शीतल प्रसाद राणा निवासी ग्राम नौगढ़ थाना वैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र) को पकड़ा गया था।

जिले की ये खबरें भी पढ़ें एक साथ दिए हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page