DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोले बाबा की भव्य बारात में उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

दल्ली राजहरा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शिव संस्कार धाम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत भोले बाबा की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति, उल्लास एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समिति द्वारा एक दिन पूर्व मंदिर परिसर में भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह की सभी पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गईं। महाशिवरात्रि की संध्या को भोले बाबा की बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए चल रहे थे। आतिशबाजी और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण शिवमय हो गया।

बारात वार्ड क्रमांक 3 स्थित शिवालय पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 4 में भी बारात का स्वागत कर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। यह भव्य शोभायात्रा माइंस ऑफिस, गुप्ता चौक होते हुए अनिल प्रेस प्रिंटिंग के पास स्थित शिवालय पहुंची, जहां फूलों की वर्षा कर बाबा का जोरदार स्वागत किया गया। मार्ग में शिव भक्तों द्वारा जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। इसके बाद बारात श्रमवीर चौक होते हुए पुनः शिव संस्कार धाम पहुंची।

शिव संस्कार धाम पहुंचने पर माता पार्वती एवं भोले बाबा का विवाह विधिवत संपन्न कराया गया। विवाह उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव ने समिति के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page