DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नशे के खिलाफ बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बालोद, 16 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में बालोद पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

पहले मामले में ग्राम कोरगुड़ा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुदामाराम देवांगन को पकड़ा। उसके कब्जे से 40 पौवा देशी शराब, कुल 7.200 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 3,200 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

1.086 किलो गांजा और स्कूटी जब्त

दूसरे मामले में ग्राम तरौद के रावण चौक रंगमंच के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो आरोपियों प्रेम देशमुख एवं मोनू यादव उर्फ पुष्कर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.086 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 54,300 रुपये, बरामद हुआ। गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 08 AA 7225, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है, को भी जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 74,300 रुपये मूल्य की सामग्री एवं वाहन जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आशमा कुर्रे, आरक्षक संजय सोनी, बनवाली साहू, भुपेश साहू एवं रवि साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You cannot copy content of this page