DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा–आमटी सड़क को मिली ₹25.83 करोड़ की सौगात, 13 किमी मार्ग से विकास को मिलेगी रफ्तार

प्रशासकीय स्वीकृति पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

बालोद, 17 अगस्त 2026। जिले के अर्जुंदा क्षेत्र के विकास को गति देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना को बड़ी स्वीकृति मिली है। अर्जुंदा–आमटी मार्ग के निर्माण के लिए 25.83 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। करीब 13 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने सड़क निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अर्जुंदा–आमटी मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है।

किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ

चेमन देशमुख ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद अर्जुंदा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, व्यापारियों को व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन और आम नागरिकों को आवागमन में इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने के साथ रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी विकसित होंगे। बालोद जिले को विकास और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने के लिए यह स्वीकृति महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रामीणों ने भी जताया आभार

अर्जुंदा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों ने भी सड़क निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं भाजपा जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

You cannot copy content of this page