घोटिया गांव में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच
डौंडी। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया में मां-बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह एक युवक ने अपनी मां के साथ मारपीट की और बाद में लकड़ी के पीढ़ा से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान सुशीला बाई गावड़े के रूप में हुई है। घटना ग्राम घोटिया के नीचेपारा स्थित घर में सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।
खेत से लौटे पति ने देखा मृत अवस्था में
मृतका के पति छबि लाल गावड़े के अनुसार, वह सुबह करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद खेत चले गए थे। करीब 11 बजे उनके भतीजे ने घर में जरूरी काम होने की जानकारी देकर उन्हें वापस बुलाया। घर पहुंचने पर उन्होंने सुशीला बाई को कमरे में खाट पर मृत अवस्था में पाया। आसपास महिलाएं मौजूद थीं और रो रही थीं। घटना के समय उनका बेटा लिकेश कुमार घर पर नहीं था।
पूछताछ में आरोपी ने बताई मारपीट की बात
पुलिस की पूछताछ में आरोपी लिकेश कुमार ने बताया कि उसकी मां शराब के नशे में बिस्तर पर सो रही थी। इसे देखकर वह गुस्से में आ गया और उसने मां के साथ मारपीट की। इसके बाद पास रखे लकड़ी के पीढ़ा से सिर पर वार करने की बात आरोपी ने पुलिस को बताई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मां को पैर पकड़कर जमीन पर घसीटने की बात भी कही है।
घटना के बाद महिला के सिर और मुंह से खून निकलने तथा उसकी मृत्यु होने की जानकारी सामने आई है।
शराब सेवन को लेकर पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद ग्रामीणों के बीच मृतका के शराब के नशे में होने को लेकर अलग-अलग चर्चाएं रहीं। हालांकि, इन चर्चाओं की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर ।











