विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का रोडमैप देशवासियों को नई ऊर्जा देने वाला—भाजपा जिलाध्यक्ष
बालोद, 16 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश के सामने ‘विजन 2047’ का संकल्प प्रस्तुत किए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा कार्यालय जुंगेरा में श्री देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन 2047 केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प और देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला रोडमैप है। प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भरता, युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सम्मान, तकनीकी विकास और भारत की वैश्विक भूमिका को लेकर व्यक्त किए गए संकल्प देश को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
युवा शक्ति और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा
श्री देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए केंद्र सरकार की नीतियां युवा शक्ति, उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लाल किले से प्रधानमंत्री का संबोधन देशवासियों में नया विश्वास, उत्साह और राष्ट्र निर्माण की भावना पैदा करने वाला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और वैश्विक स्तर पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।
कमल पनपालिया
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद












