बालोद। भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में पूर्व में की गई मांग पर सोमनी-अर्जुंदा-बालोद मुख्य मार्ग के अंतर्गत डूड़िया से गोड़ेला तक 11.20 किलोमीटर सड़क के मजबूतीकरण कार्य के लिए 632.97 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं सांसद का जताया आभार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क मजबूतीकरण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव तथा सांसद भोजराज नाग का आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
भाजपा नेताओं ने कहा कि डूड़िया से गोड़ेला मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। लंबे समय से सड़क के मजबूतीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से सड़क की स्थिति में सुधार होगा और क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। डूड़िया-गोड़ेला मार्ग के मजबूतीकरण की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया आभार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं सांसद भोजराज नाग के साथ प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में बालोद जिले में विकास कार्यों को गति मिल रही है। सड़क मजबूतीकरण की स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्वीकृति मिलने पर जिला उपाध्यक्ष पवन सोनबरसा, नरेश यदु, टीनेश्वर बघेल, संध्या भारद्वाज, विश्वास गुप्ता, लखन देवांगन, मुकेश साहू, नेमचूमन साहू, मंगतूराम साहू, उदयराम, हेमलाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र देवांगन, सहदेव देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है।











