DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मान

नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस और शौर्य के लिए मिला PMG सम्मान, इस वर्ष दो अभियानों के लिए दो राष्ट्रपति वीरता पदक

बालोद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बालोद जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू को नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक (PMG) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके पुलिस सेवा में साहस, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता का गौरवपूर्ण प्रमाण है।

नारायणपुर में नक्सल अभियान के दौरान दिखाया साहस

उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू वर्तमान में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बालोद के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह वीरता पदक जिला नारायणपुर में उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी के रूप में पदस्थ रहने के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय साहस एवं शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए प्रदान किया गया है।

दो अलग-अलग नक्सल अभियानों के लिए मिले दो PMG

विशेष उपलब्धि यह है कि वर्ष 2026 में उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू को दो अलग-अलग नक्सल विरोधी अभियानों के लिए दो राष्ट्रपति वीरता पदक (PMG) से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि उनके साहस और नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

2022 से 2025 तक नारायणपुर में रहे पदस्थ

उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू वर्ष 2022 से 2025 के दौरान जिला नारायणपुर में उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी एवं नक्सल अभियान के रूप में पदस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न अभियानों में भाग लेते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिस बल का नेतृत्व किया।

बालोद पुलिस के लिए गौरव का क्षण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर से ठीक पहले राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित होना बालोद जिले के पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है। उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू की इस उपलब्धि से पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में उत्साह है। यह सम्मान पुलिस सेवा में साहस, समर्पण और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की प्रेरणा देता है।

You cannot copy content of this page