DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेवा और समर्पण को मिला सम्मान, मोहनी साहू को मिली दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

महिला उत्पीड़न आयोग की जिला अस्पताल टीम में सदस्य नियुक्त, किसान कल्याण फाउंडेशन की बनीं जिला अध्यक्ष

धमतरी। समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय मोहनी साहू को दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है।

महिला उत्पीड़न आयोग की प्रदेश अध्यक्ष ममता साहू के मार्गदर्शन में मोहनी साहू को जिला अस्पताल महिला उत्पीड़न आयोग की टीम की सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा संचालित किसान कल्याण फाउंडेशन में उन्हें जिला अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की जानकारी दी गई है।

इन दोनों जिम्मेदारियों को उनके द्वारा समाज सेवा, महिला हितों और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सम्मान माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहनी साहू से महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है।

जय छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्था ने दी बधाई

मोहनी साहू की नियुक्ति पर जय छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्था की समस्त बहनों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवाएं पहुंचाएंगी।

शिवा प्रधान ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान ने भी मोहनी साहू को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे इसी तरह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य करती रहें तथा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि मोहनी साहू को मिली नई जिम्मेदारियां समाज सेवा के क्षेत्र में उनके लिए एक नई भूमिका का अवसर हैं और उनकी सक्रियता से समाज को प्रेरणा मिलेगी।

मोहनी साहू को मिली नई जिम्मेदारियों पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

You cannot copy content of this page