ओबीसी समाज के संगठन, अधिकार, विकास और आगामी कार्ययोजना पर होगी गहन चर्चा
गुंडरदेही। ओबीसी महासभा जिला बालोद की जिला स्तरीय आम बैठक 16 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 11 बजे चंद्राकर समाज भवन, बाजार के पास, गुंडरदेही में आयोजित की जाएगी। बैठक में ओबीसी वर्ग के समाजों के संगठन, हित संरक्षण, विकास एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।
ओबीसी महासभा जिला बालोद के अध्यक्ष यज्ञ देव पटेल ने जिले के समस्त ओबीसी समाज के बंधुओं से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
बैठक में इन विषयों पर होगी चर्चा
बैठक में ओबीसी वर्ग के समाजों का संगठन आवश्यक क्यों है, इस विषय पर परिचर्चा की जाएगी। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक मांगों, ओबीसी वर्ग की प्रगति एवं विकास में बाधक तत्वों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक सुझाव एवं निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक के दौरान संगठन में विभिन्न पदों पर की गई नियुक्तियों से संबंधित नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया जाएगा।
आयोजकों ने कहा कि ओबीसी समाज के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक विचार-विमर्श एवं भविष्य की रणनीति तय करने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
स्थान: चंद्राकर समाज भवन, बाजार के पास, गुंडरदेही
दिनांक: 16 अगस्त 2026, रविवार
समय: सुबह 11:00 बजे
विनीत — यज्ञ देव पटेल
जिला अध्यक्ष, ओबीसी महासभा, बालोद (छत्तीसगढ़)












