देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों का किया सम्मान
सूर्यकांत साहू,गुरूर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मिर्रीटोला ‘पुरूर’ द्वारा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाई स्कूल परिसर से शुरू हुई यह रैली रानी दुर्गावती चौक तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वीर शहीद अमर रहे’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे बच्चों और नागरिकों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।
पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान ताम्रध्वज सिन्हा एवं एजाज खान सहित पूर्व सैनिकों का भाजपा मंडल की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। पूर्व सैनिकों ने रानी दुर्गावती चौक पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके शौर्य एवं बलिदान को नमन किया।
इसके बाद तिरंगा यात्रा बालोदगहन पहुंची, जहां शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीद परिवार के घर पहुंचकर परिवारजनों को तिरंगा झंडा, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक
भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक प्रीतम साहू, प्रदेश भाजयुमो प्रशिक्षण प्रमुख छत्तीसगढ़ आदित्य सिंह पीपरे, जिला पंचायत सभापति तेजराम साहू, जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू, मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय, आनंद शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू, जनार्दन सिन्हा, रेणुका गजेन्द्र, महामंत्री राकेश सिन्हा, यदीप ‘गोल्डी’ साहू, प्रहलाद साहू, महेत्तर नेताम, होमशंकर साहू, यादव राम साहू, सविता साहू, अजेन्द्र साहू, संजय साहू, संध्या साहू, हीरामणी केजूराम साहू, यालेश साहू, संकेत साहू, मिथलेश साहू, द्वारका सिन्हा, जागेश्वर साहू, छगन साहू, संतोषी साहू, राजेन्द्र साहू, हेमंत साहू, शैलेन्द्र सिंह सोरी, धर्मेन्द्र साहू, रूद्रप्रकाश साहू, नवीन पटेल, बिसम्भर साहू, हर्ष साहू, गिरवर बजरंग, लक्ष्मीनारायण नेताम, टोमेन्द्र रामचंद, पोखन, तोषण मरकाम सहित भाजपा मंडल के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और नागरिकों ने राष्ट्रप्रेम, शहीदों के सम्मान और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया।













