बेल, नींबू सहित विभिन्न पौधे लगाए, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
बालोद। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए बालोद के खरखरा नाली क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान बेल, नींबू सहित विभिन्न उपयोगी एवं फलदार पौधे लगाए गए।
पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सकता है।
सामूहिक प्रयास से बढ़ेगी हरियाली
वृक्षारोपण कार्यक्रम में संतोष यादव, प्यारी यादव, नारायण पिल्ले, रामानंद देवांगन, एम.आर. भंडारी, भुवन साहू, जोगेंद्र योगी, मधुकांत यदु एवं गुरुशरण साहू का सहयोग रहा।
इस अवसर पर लोगों ने आमजन से भी अपील की कि वे विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं, ताकि पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।












