DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिनीमाता की पुण्यतिथि पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया भावपूर्ण स्मरण, सामाजिक न्याय के योगदान को किया नमन

प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प

बालोद। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, शहर मंडल बालोद द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाजसेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिनीमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए मिनीमाता जी द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि मिनीमाता जी ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकार और सम्मान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। जनसेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति उनका समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

“मिनीमाता जी अमर रहें” के जयघोष से गूंजा परिसर

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान “मिनीमाता जी अमर रहें” के जयघोष के साथ कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गौतम, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष पिंटू सारथी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिता यादव, भाजयुमो शहर महामंत्री कमल बजाज, पार्षद वार्ड क्रमांक 13 सुनीता मनहर, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, हिमांशी राजपूत (नेभवानी), भाविका जैसवानी, पुहुप राम साहू, घासूराम गंधर्व, नरेश आहूजा एवं यश राजपूत सहित भाजपा एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने मिनीमाता जी के सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page