DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला कमांडो ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल, स्कूली बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री

कोरगुड़ा में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित जरूरी सामग्री का वितरण

बालोद, 11 अगस्त 2026। महिला कमांडो ग्राम कोरगुड़ा के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए गांव के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।

महिला कमांडो के सदस्यों ने प्राथमिक शाला कोरगुड़ा के बच्चों को कॉपी, पहाड़ा, पेंसिल एवं शार्पनर प्रदान किए। वहीं पूर्व माध्यमिक शाला कोरगुड़ा की बालिकाओं को कॉपी एवं पेन वितरित किए गए।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनका उत्साह बढ़ाना और शिक्षा के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना रहा। सामग्री मिलने पर बच्चों में खुशी देखने को मिली।

महिला कमांडो सदस्यों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

महिला कमांडो ग्राम कोरगुड़ा की इस पहल की विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने सराहना की।

You cannot copy content of this page