DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

फल दुकान और हाईस्कूल के पास चल रहा था सट्टा, ₹2,740 नगद सहित सट्टा-पट्टी व डॉटपेन जब्त

बालोद। जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुंडरदेही पुलिस ने दो सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। उनके कब्जे से कुल ₹2,740 नगद, सट्टा-पट्टी एवं डॉटपेन बरामद कर जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुंडरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर दोनों स्थानों पर दबिश

12 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रिका कोसरिया बस स्टैंड गुंडरदेही स्थित अपनी फल दुकान में तथा महेन्द्र कुमार सेन हाईस्कूल गुंडरदेही के पास अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लगवाकर अवैध रूप से सट्टा खिला रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चंद्रिका कोसरिया के कब्जे से ₹1,490 नगद तथा महेन्द्र कुमार सेन के कब्जे से ₹1,250 नगद बरामद हुए। इसके अलावा दोनों के पास से सट्टा-पट्टी और डॉटपेन भी जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रिका कोसरिया, पिता स्व. बीजूल कोसरिया, निवासी बस स्टैंड गुंडरदेही तथा महेन्द्र कुमार सेन, पिता स्व. किशुन लाल सेन, निवासी नदिया पारा गुंडरदेही के रूप में की है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 6(क), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि. राघवेन्द्र सिंह, सउनि. अरविंद साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक पंकज तारम की विशेष भूमिका रही।

गुंडरदेही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page