DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महार/महरा समाज ने सामाजिक भवन निर्माण की मांग को लेकर विधायक कुंवर सिंह निषाद को सौंपा आवेदन

विधायक ने आगामी बजट में राशि स्वीकृत कराने का दिया आश्वासन

गुंडरदेही। ग्राम भाटागांव आर में रविवार, 9 अगस्त 2026 को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं आदिवासी भूमि पूजन-लोकार्पण समारोह के दौरान महार/महरा समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद से सौजन्य भेंट कर सामाजिक भवन निर्माण की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।

समाजजनों ने विधायक को बताया कि सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए समाज के पास स्वयं का भवन नहीं है। ऐसे में सामाजिक भवन का निर्माण समाज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पदाधिकारियों ने विधायक से भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत कराने की मांग की।

इस अवसर पर बालोद जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुलेश्वर प्रसाद आशनिक, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डिगेश्वर अंगारे, बालोद जिला युवा प्रकोष्ठ सचिव राजकुमार बम्बोड़े, राजू मेश्राम, दीपक पटेल, बालोद जिला युवा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत जरवाय की सरपंच रानू पटेल, उपाध्यक्ष कुमारी ओमेश्वरी अंगारे, सचिव दानेश्वरी तुरतरिया, ग्राम पंचायत डोंगीताराई की सरपंच खिलेश्वरी बम्बोड़े सहित हरणसिंगी परगना अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।

विधायक ने दिया सकारात्मक आश्वासन

महार/महरा समाज की मांग को विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सकारात्मक रूप से लेते हुए सामाजिक भवन निर्माण के लिए आगामी बजट में राशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस संबंध में यथाशीघ्र आवश्यक पहल करने की बात भी कही।

विधायक के आश्वासन के बाद समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि सामाजिक भवन निर्माण की यह महत्वपूर्ण मांग जल्द पूरी होगी और इससे समाज के सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

You cannot copy content of this page