DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चाय ठेले के पास सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया सटोरिया, राजहरा पुलिस ने भेजा जेल

₹1,420 नगद, सट्टा-पट्टी और डॉटपेन बरामद; जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

दल्ली राजहरा। अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजहरा पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी पर्ची, ₹1,420 नगद एवं एक डॉटपेन बरामद किया है।

लखपति चाय ठेले के पास सट्टा लिखते पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम की पतासाजी के दौरान पुलिस टीम वार्ड क्रमांक 19 राजहरा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान लखपति चाय ठेले के पास एक व्यक्ति के सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लीलाराम बागड़े, पिता स्व. घसिया राम बागड़े, उम्र 57 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13 राजहरा, थाना राजहरा, जिला बालोद को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया।

नगदी और सट्टा सामग्री बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लाइनिंग कागज पर लिखी सट्टा-पट्टी पर्ची, ₹1,420 नगद तथा एक डॉटपेन बरामद किया गया। पुलिस ने जब्ती कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अवैध गतिविधियों से दूर रहने पुलिस की अपील

राजहरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा, गांजा बिक्री एवं नशीली दवाओं जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल जाना पड़ सकता है।

राजहरा थाना पुलिस संपर्क नंबर: 9479192058

You cannot copy content of this page