राजहरा पुलिस की कार्रवाई; 5.760 बल्क लीटर शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत आरोपी भेजा गया जेल
दल्ली राजहरा, 09 अगस्त 2026। अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजहरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास अधिक मात्रा में देशी शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, जिसकी कीमत ₹2,560 बताई गई है, बरामद की है।
प्लास्टिक बोरी में छिपाकर ले जा रहा था शराब
पुलिस के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम की पतासाजी के दौरान पुलिस टीम वार्ड क्रमांक 27 स्थित राजहरा रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से शराब लेकर जाते हुए मिला।
पुलिस ने जांच की तो उसके पास मौजूद सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 32 पौवा सुपर 36 देशी प्लेन शराब रखी मिली। शराब की कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर बताई गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,560 है।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा
पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी की पहचान मनोज गुप्ता, पिता राम प्यारी गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 टेबलर सेड, राजहरा, थाना राजहरा, जिला बालोद के रूप में की।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
राजहरा पुलिस की आम नागरिकों से अपील
राजहरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा, गांजा बिक्री एवं नशीली दवाओं सहित किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल जाना पड़ सकता है।
थाना राजहरा संपर्क नंबर: 9479192058











