करही भदर शाखा में 14 माह की सेवाओं के दौरान किसानों और समिति कर्मचारियों के बीच बनाई बेहतर पहचान
बालोद। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग की करही भदर शाखा के शाखा प्रबंधक आर.के. आलेंद्र के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालोद शाखा में हुआ है। वे करही भदर शाखा में करीब 14 माह तक पदस्थ रहे।
अपने कार्यकाल के दौरान आर.के. आलेंद्र का क्षेत्र के किसानों के साथ व्यवहार बेहतर एवं सहयोगात्मक रहा। शाखा के अंतर्गत आने वाली विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों के साथ भी उनका मधुर एवं सौहार्दपूर्ण संबंध रहा। यही वजह रही कि उनके स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह में समिति पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में सेवा सहकारी समिति करही भदर के प्राधिकृत अधिकारी चित्रसेन साहू, सुर्रा केवल सिंह चंदेल, सोरर जागेश्वर साहू, सांकरा के यशवंत सिन्हा, समिति प्रभारी लादूराम साहू एवं प्रकाश सिंघानिया सहित बैंक एवं समिति से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान गुमेंद कुमार मंडावी (सहायक लेखापाल), तोरणलाल मल्लाह, कैशियर प्रशांत साहू, मनहरणलाल, श्रीमती दुलारी साहू, सुमंत साहू, लोकनाथ साहू, गौतम चंदेल, भगतराम, संतोष कुमार, घुरऊ सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
समारोह में उपस्थित लोगों ने आर.के. आलेंद्र के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे बालोद शाखा में भी किसानों एवं सहकारी समितियों के हित में बेहतर कार्य करते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।












