DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुण्डरदेही पुलिस की सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2,750 नगद सहित सट्टा-पट्टी और डॉटपेन जब्त

बालोद, 08 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 07 अगस्त 2026 को थाना गुण्डरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिकोसा में अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्ति अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लगाकर अवैध रूप से सट्टा खिला रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान हरीश महिलांगे, पिता हृदय लाल महिलांगे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिकोसा को सिकोसा बाजार में पेड़ के नीचे सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। वहीं इंदल राय, पिता जगन्नाथ, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सिकोसा को शिव मंदिर, तांदुला नदी किनारे सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,750 नगद, सट्टा-पट्टी एवं डॉटपेन बरामद कर जब्त किया। हरीश महिलांगे के कब्जे से ₹1,280 तथा इंदल राय के कब्जे से ₹1,470 नगद बरामद हुआ।

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गुण्डरदेही में धारा 6(क), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सृष्टि ध्रुव, प्रधान आरक्षक जसवंत जांगड़े, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक पंकज तारम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page