03 नियोजकों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए युवाओं का चयन
बालोद, 07 अगस्त 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में 14 अगस्त 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) गुरूर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में तीन नियोजकों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी श्रेणी के कुल 860 पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेले में नियोजक पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, कमल विहार रायपुर द्वारा अकाउंटेंट के 5, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 5, सेल्स ऑफिसर के 30 तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 30 पदों सहित कुल 70 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसी तरह ऐस इन्फोटेक्सिस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन के 520 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। वहीं सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरुष के 200, दो वर्ष अनुभवी सिक्यूरिटी सुपरवाइजर पुरुष के 50 तथा सिक्यूरिटी गार्ड महिला के 20 पदों सहित कुल 270 पदों पर भर्ती की जाएगी।
10वीं से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को अवसर
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पद के अनुसार कक्षा 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाइट तथा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर संपर्क कर सकते हैं।









