DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

50वें जन्मोत्सव पर श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में होगा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ, वृक्षारोपण एवं विशाल भंडारा

बालोद। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में शनिवार, 8 अगस्त को बाल योगेश्वर संत श्री रामबालक दास महात्यागी जी के 50वें जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन होगा। इस अवसर पर सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ, वृक्षारोपण अभियान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार, इस विशेष अवसर पर मां कौशल्या धाम से जुड़े श्रद्धालु एवं संतजन बड़ी संख्या में श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम पहुंचेंगे। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। श्रद्धालु सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तथा वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेंगे।

बताया गया कि संत श्री रामबालक दास महात्यागी जी मात्र 9 वर्ष की आयु में वर्ष 1986 में श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम पहुंचे थे। तब से वे हिंदुत्व, गौ सेवा एवं समाज सेवा के लिए निरंतर समर्पित हैं। लगभग 41 वर्षों की तपस्या और साधना के फलस्वरूप दिसंबर 2026 में श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में विश्व के प्रथम मां कौशल्या धाम की स्थापना प्रस्तावित है। वहीं, वे पिछले 23 वर्षों से मां कौशल्या धाम की स्थापना के संकल्प के तहत केवल फलाहार ग्रहण कर रहे हैं और अन्न का त्याग किए हुए हैं।

अपने जन्मोत्सव के अवसर पर संत श्री रामबालक दास महात्यागी जी ने प्रदेशवासियों से “एक पेड़ मां कौशल्या के नाम” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने तथा धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

इस संबंध में जानकारी छत्तीसगढ़ पशुधन विभाग संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने दी।

You cannot copy content of this page