DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान से जुड़ा जीएसजी कॉलेज, महाविद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने लगाए छायादार एवं फलदार पौधे, संरक्षण के लिए लगाए गए ट्री गार्ड

बालोद। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ‘एक वृक्ष मां के नाम’ राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी स्थापित किए गए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.के. खलखो ने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एच.एल. मानकर, प्रो. सी.डी. मानिकपुरी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी.एन. खरे, डॉ. आर.डी. साहू, क्रीड़ा अधिकारी मनीष टोप्पो, प्रो. एल.के. टंडन सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयंसेवक देवेंद्र साहू एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कनिष्ठ स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

महाविद्यालय परिवार ने अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

You cannot copy content of this page