DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के दामाद जगजीत सिंह धीर बने दुर्ग के जिला शिक्षा अधिकारी, भाजपा नेता मधुकांत यदु ने दी शुभकामनाएं

बालोद। बालोद जिले के दामाद एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जगजीत सिंह धीर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), दुर्ग पद पर पदस्थ होने पर बालोद में हर्ष का माहौल है। इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए भाजपा के सक्रिय सदस्य मधुकांत यदु सहित प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मधुकांत यदु ने श्री धीर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बालोद के दामाद का दुर्ग जैसे महत्वपूर्ण जिले में जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त होना पूरे बालोद जिले के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर एम.आर. भंडारी, जयराम निर्मलकर एवं मोतीलाल चंद्राकर भी उपस्थित रहे। सभी ने श्री धीर के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दुर्ग जिले में शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

भेंट के दौरान शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों के हित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने श्री धीर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की।

You cannot copy content of this page