DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छिंदगांव रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बालोद/डौंडी। बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम छिंदगांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में 65 वर्षीय अनुक राम यादव की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ग्राम छिंदगांव निवासी अनुक राम यादव मंगलवार शाम रेलवे ट्रैक के पास थे, तभी वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

जांच के बाद होगा हादसे का खुलासा

पुलिस के अनुसार हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद छिंदगांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

You cannot copy content of this page