DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी जनपद पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बैठक, 43 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

डौंडी। जनपद पंचायत डौंडी में VB GRAMG के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौंडी ने की। बैठक का उद्देश्य सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना रहा।

बैठक में जिला सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता श्रीमती रेणुका सेन ने सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सोशल ऑडिट से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया।

बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), कार्यक्रम अधिकारी (पीओ), तकनीकी सहायक, 43 ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को सामाजिक अंकेक्षण की तैयारियों, आवश्यक दस्तावेजों तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के समापन पर सामाजिक अंकेक्षण को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

– विक्की जायसवाल की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page