DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

‘एक राखी जवानों के नाम’ अभियान: उतई मंडल से 1000 राखियां भेजीं गईं सीमा पर तैनात वीर जवानों के लिए

भाजपा उतई मंडल एवं महिला मोर्चा की पहल, सैनिकों के नाम भेजे गए स्नेहभरे संदेश; रक्षाबंधन पर राष्ट्रभक्ति का अनूठा उदाहरण

दुर्ग। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल एवं भाजपा महिला मोर्चा उतई मंडल द्वारा “एक राखी जवानों के नाम” अभियान के तहत देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए 1000 राखियां भेजी गईं। इस अवसर पर महिला मोर्चा की माताओं और बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राखियों के साथ सैनिकों के नाम स्नेह और शुभकामनाओं से भरे पत्र भी प्रेषित किए।

देश की रक्षा कर रहे जवानों के प्रति जताया सम्मान

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के वीर जवान अपने परिवार से दूर रहकर हर परिस्थिति में सीमाओं की रक्षा करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर भेजी गई राखियां केवल धागा नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों के प्रेम, सम्मान और विश्वास का प्रतीक हैं।

बहनों ने निभाया राष्ट्रभक्ति का दायित्व

भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर ने कहा कि उतई मंडल की बहनों ने एक हजार राखियां एकत्रित कर सैनिक भाइयों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला है तथा इस पहल पर सभी बहनों को गर्व होना चाहिए।

भारत माता के जयघोष के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ सैनिकों के सुरक्षित एवं स्वस्थ रहने की कामना की।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर महामंत्री प्रवीण यदु, महामंत्री एवं एल्डरमैन चंदू देवांगन, वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति उतई के अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, मोतिम ठाकुर, फलेंद्र सिंह राजपूत, खोपली सरपंच मंजू वर्मा, विमला कामड़े, रंजना चंद्राकर, रूपेश पारख, सोहन रिगरी, चिंटू सिन्हा, पार्षद भीमसेन सिन्हा, लता सोनवानी, ममता चंद्राकर, दानेश्वरी देशमुख, ओपी चंद्राकर सहित भाजपा उतई मंडल, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

(स्रोत: प्रेस विज्ञप्ति)

You cannot copy content of this page