DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कमरौद क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: 22.14 करोड़ की लागत से तांदुला नदी पर हाई लेवल पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

कंवर समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष केश कुमार ठाकुर ने विधायक कुंवर सिंह निषाद के प्रयासों की सराहना करते हुए जताया आभार, स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को बताया ऐतिहासिक सौगात

बालोद/गुंडरदेही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमरौद एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिली है। सांकरी-कमरौद मार्ग पर तांदुला नदी में लगभग 22 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से हाई लेवल पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी, जिसके स्वीकृत होने से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और बरसात के दिनों में ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

आदिवासी कंवर पैंकरा समाज जिला बालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष केश कुमार ठाकुर ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के सतत प्रयासों एवं लगातार किए गए अनुसरण के फलस्वरूप इस बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है, जिसके लिए क्षेत्रवासी उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

कमरौद निवासी केश कुमार ठाकुर ने कहा कि हाई लेवल पुल के निर्माण से कमरौद, सांकरी सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए एक ऐतिहासिक और विकासपरक सौगात बताते हुए सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या से स्थायी राहत प्राप्त होगी।

You cannot copy content of this page