चारों राज के पदाधिकारी होंगे शामिल, संगठनात्मक विषयों पर होगी चर्चा
बालोद। यादव ठेठवार समाज जिला संगठन, बालोद की कार्यकारिणी बैठक 9 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे से ठेठवार भवन, गंजपारा, बालोद में संपन्न होगी, जिसमें संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार यादव ने बताया कि बैठक में बालोद राज, संजारी राज, गुंडरदेही राज एवं डौंडीलोहारा राज के पदाधिकारी शामिल होंगे। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने सभी जिला, राज एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
इस संबंध में जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयप्रकाश यादव द्वारा दी गई।









