DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुंदेरा में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

गुंडरदेही। एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही के अंतर्गत सेक्टर कलंगपुर के ग्राम पंचायत मुंदेरा में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 1 से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को स्तनपान के महत्व और इससे संबंधित आवश्यक जानकारी विस्तार से दी गई।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं को शिशु के स्वास्थ्य एवं पोषण में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यक सावधानियों और बेहतर मातृ-शिशु स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कुछ महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुंदेरा की सरपंच प्रीति ग्वालियर, जनपद सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति हेमलता देशलहरे सहित विभागीय टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सेक्टर के अंतर्गत आने वाले 28 गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर रुक्मणी साहू तथा स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने महिलाओं को मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं शिशु देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की भूमिका को मजबूत करना रहा।

You cannot copy content of this page