DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा: 8 और 9 अगस्त को आवेदन सुधार का मौका

कक्षा 6वीं के अभ्यर्थी करेक्शन विंडो में कर सकेंगे निर्धारित विवरणों में संशोधन

बालोद, 07 अगस्त 2026। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 6वीं सत्र 2026-27 के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया गया है। इसके लिए 8 एवं 9 अगस्त 2026 को करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में केवल लिंग, वर्ग, क्षेत्र, दिव्यांगता तथा परीक्षा के माध्यम से संबंधित आवश्यक संशोधन ही कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने आवेदन पत्र की जांच कर आवश्यक सुधार कर लें, ताकि चयन परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

You cannot copy content of this page