DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बघमरा रेलवे गेट अंडरपास पर 12 अगस्त को 9 घंटे बंद रहेगा सड़क मार्ग, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

बालोद/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत डीडी-48 बघमरा रेलवे फाटक अंडरपास के पास वर्षा जल निकासी के लिए RRC Hume पाइप लगाने का कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते 12 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संबंधित सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

यह कार्य पड़कीभाट से पाररास बाईपास मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक क्रमांक डीडी-48 बघमरा गेट के पास किया जाएगा। संबंधित सड़क मार्ग बालोद–बघमरा के मध्य किलोमीटर 927/10-11 पर स्थित है।

रेलवे कॉलोनी से वर्षा जल की समुचित निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पाइप बिछाने का यह कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को असुविधा हो सकती है।

रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उक्त मार्ग का उपयोग करने से बचें और आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क मार्ग पर आवागमन सामान्य कर दिया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने आवश्यक कार्य के दौरान आम नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

You cannot copy content of this page