DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डिजिटल दुनिया में ‘दर्शन बालोद’ की नई उड़ान, एसपी किरण सिंह चव्हाण ने किया darshanbalod.com लॉन्च

आजादी विशेषांक भेंट कर टीम ने साझा की जिले की गौरवगाथा, प्रधान संपादक दीपक यादव ने एसपी को भेंट किया रामफल का पौधा

बालोद। स्थानीय पत्रकारिता को डिजिटल मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में ‘दर्शन बालोद’ मासिक पत्रिका ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म darshanbalod.com की शुरुआत की है। बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक श्री किरण सिंह चव्हाण द्वारा ‘दर्शन बालोद’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म darshanbalod.com का शुभारंभ किया गया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म के लॉन्च अवसर पर एसपी श्री किरण सिंह चव्हाण ने ‘दर्शन बालोद’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय पत्रकारिता को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ाने की पहल की सराहना की। उन्होंने बदलते मीडिया दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर भी चर्चा की।

एसपी को भेंट किया ‘आजादी विशेषांक’

इस अवसर पर ‘दर्शन बालोद’ का तृतीय अंक ‘आजादी विशेषांक’ एसपी श्री किरण सिंह चव्हाण को भेंट किया गया। विशेषांक में बालोद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की संघर्षगाथाओं, योगदान और जिले के गौरवशाली इतिहास को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।

एसपी ने विशेषांक का अवलोकन करते हुए इसकी विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना की तथा टीम को शुभकामनाएं दीं।

दीपक यादव ने भेंट किया रामफल का पौधा

कार्यक्रम के दौरान ‘दर्शन बालोद’ के प्रधान संपादक दीपक यादव ने एसपी श्री किरण सिंह चव्हाण को रामफल का पौधा भेंट किया। पौधा भेंट करने के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संदेश भी दिया गया।

प्रधान संपादक दीपक यादव ने कहा कि पत्रकारिता के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों को बढ़ावा देना भी समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। पौधा भेंट करने की यह पहल प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देने का एक छोटा सा प्रयास है।

प्रिंट से डिजिटल तक ‘दर्शन बालोद’ का विस्तार

‘दर्शन बालोद’ द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत का उद्देश्य बालोद जिले की स्थानीय खबरों, सामाजिक सरोकारों, विकास गतिविधियों, उपलब्धियों, संस्कृति और जनहित से जुड़े मुद्दों को तेजी से डिजिटल माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना है।

पत्रिका टीम ने बताया कि प्रिंट के साथ डिजिटल माध्यम को जोड़कर स्थानीय पत्रकारिता को व्यापक मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। darshanbalod.com के माध्यम से जिले की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर दर्शन बालोद के प्रधान संपादक दीपक यादव, सलाहकार संपादक अरमान अश्क, जिला संवाददाता संतोष कुमार साहू, गुरूर प्रतिनिधि सूर्यकांत साहू, देवरी प्रतिनिधि यशस्वी कटझरे, लाटाबोड़ प्रतिनिधि कुलेश्वर आसनिक सहित ‘दर्शन बालोद’ की टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

टीम ने एसपी श्री किरण सिंह चव्हाण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके हाथों darshanbalod.com का शुभारंभ ‘दर्शन बालोद’ के डिजिटल सफर की महत्वपूर्ण शुरुआत है।

You cannot copy content of this page