DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार की पुण्यतिथि पर किया नमन

गुंडरदेही में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कुर्मी समाज के गौरव को किया याद

गुंडरदेही, बालोद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कुर्मी समाज के गौरव दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार की पुण्यतिथि 10 अगस्त को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर गुंडरदेही स्थित रेस्ट हाउस के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर कुमार देशमुख सहित समाज के लोगों ने दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार के योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान समाज और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनकी स्मृति नई पीढ़ी को देशप्रेम, सामाजिक एकता और जनसेवा की प्रेरणा देती है।

नई पीढ़ी तक पहुंचे संघर्ष और योगदान की गाथा

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार के जीवन एवं उनके संघर्ष को याद करते हुए कहा गया कि ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। उनकी पुण्यतिथि केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का दिन भी है।

इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page