देशभक्ति की भावना और स्वच्छता का संदेश लेकर महिला मोर्चा ने किया श्रमदान
बालोद। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी मंडल बालोद के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा मंडल बालोद द्वारा भारत माता की प्रतिमा एवं आसपास के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
भाजपा मंडल बालोद द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में महिला मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, महामंत्री हितेश्वरी कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा यादव, महामंत्री दीप्ति यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश निर्मलकर, जिला मंत्री श्रीमती निशा योगी, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, पार्षद सुनीता मनहर, भाजपा नेता ईश्वर साहू, भुनेश्वर यादव, मधुकांत यादव, छबि सारवां सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका सभापति प्रीतम यादव एवं युवा नेता हर्षित यादव का विशेष सहयोग एवं उपस्थिति रही।
स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व स्वच्छ, सुंदर और देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण बनाने का संदेश दिया।











