सरस्वती शिशु मंदिर कनेरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव
गुरुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर कनेरी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने उपस्थित होकर भगवा ध्वज का पूजन किया। शाखा आयोजन के दौरान ध्वज वंदना, सामूहिक गान एवं अन्य कार्यक्रम हुए, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज का पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता निर्मल कुमार साहू, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख, विभाग राजनांदगांव, अध्यक्ष हीरालाल यादव, मुख्य शिक्षक वासुदेव नागेश्वर तथा प्रार्थना प्रमुख प्रणय कुमार यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भगवा ध्वज को माना परम पूज्य गुरु
मुख्य वक्ता निर्मल कुमार साहू ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गुरु के प्रति समर्पण का भाव आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भगवा ध्वज को परम पूज्य गुरु माना जाता है, जो त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन भगवा ध्वज आज भी उसी भावना और आदर्श का प्रतीक बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्ति के जीवन में संस्कार एवं अनुशासन का निर्माण करता है। इसी भावना के साथ संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाता है।
‘संघ व्यक्ति नहीं, तत्व की पूजा करता है’
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं समाजसेवी हीरालाल यादव ने कहा कि संघ व्यक्ति पूजा नहीं, बल्कि तत्व पूजा करता है। व्यक्ति शाश्वत नहीं होता, जबकि समाज और राष्ट्र शाश्वत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य राष्ट्रीयता एवं मातृभूमि की भावना के आधार पर समाज को संगठित करना है।
उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज त्याग और समर्पण का प्रतीक है। संघ का मूल उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि संघ की दीर्घकालीन यात्रा में संगठन के साथ-साथ समाज में अनुशासन, सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य किया गया है।
बड़ी संख्या में स्वयंसेवक रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश साहू, अधिवक्ता ने किया। व्यवस्था प्रमुख राजेश कुमार पटेल रहे। इस अवसर पर रामसहाय साहू अधिवक्ता, मेंहत्तर नेताम, रेखराम पटेल, किशून राम छपेंद्र, गिरधारी छपेंद्र, संत कुमार साहू, रामेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।












