छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की द्वितीय कार्यकारिणी सूची जारी, संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत करने पर रहेगा जोर
गुरुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी द्वितीय कार्यकारिणी सूची में सूर्यकांत साहू को प्रदेश संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सूर्यकांत साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू, जिला साहू समाज अध्यक्ष महेंद्र साहू एवं तहसील साहू समाज अध्यक्ष मिथलेश साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।
सूर्यकांत साहू ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। समाजहित, संगठन की मजबूती और डिजिटल माध्यमों के जरिए समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि आईटी सेल प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने तथा डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
सूर्यकांत साहू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में साहू समाज को अधिक संगठित, सशक्त और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।












