DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने लगाई दौड़

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन, जल संरक्षण और नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

बालोद, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के संदेश के साथ आयोजित इस दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी लगाई दौड़

स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, श्री नूतन कंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक शामिल हुए।

सरदार पटेल मैदान से शुरू हुई दौड़

स्वतंत्रता दौड़ सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, संजारी क्लब एवं विश्राम भवन की ओर होते हुए वापस सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए।

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इससे कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के वातावरण से गूंज उठा।

जल संरक्षण और नशामुक्ति की दिलाई शपथ

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने नशामुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि युवा देश की ऊर्जा हैं और उन्हें अपनी शक्ति का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के नवनिर्माण में करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से करते हुए व्यक्ति को अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान देना चाहिए।

बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

स्वतंत्रता दौड़ में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूलों के छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो ने किया।

You cannot copy content of this page