DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हल्द्वानी की घटना के विरोध में बालोद कांग्रेस ने निकाला संविधान सम्मान मार्च

बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया सत्याग्रह, सामाजिक न्याय और समानता की रक्षा का लिया संकल्प

बालोद। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा स्थल पर कथित रूप से किए गए “शुद्धिकरण” अनुष्ठान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने विरोध जताया। कांग्रेस ने इसे भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के विरुद्ध बताया

जिला कांग्रेस ने की घटना की निंदा

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने जारी बयान में कहा कि किसी व्यक्ति के सामाजिक पृष्ठभूमि अथवा विचारधारा के आधार पर इस तरह का व्यवहार संविधान में निहित समानता और सम्मान के मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में विभाजन को बढ़ावा देती हैं और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं।

संविधान सम्मान मार्च और सत्याग्रह

इसी घटना के विरोध में तथा संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की रक्षा के संकल्प के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा संविधान सम्मान मार्च एवं सत्याग्रह आंदोलन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी ने किया। कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

नफरत नहीं, भाईचारे और न्याय का संदेश

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करता है। देश को जाति, धर्म और नफरत के आधार पर बांटने के बजाय भाईचारे, समानता और न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

सत्याग्रह में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन हुए शामिल

सत्याग्रह में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे, प्रदेश प्रतिनिधि श्री संजय चंद्राकर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री संजय बारले, श्री पूरण लाल साहू, महामंत्री श्री भोजराज साहू, श्री युवराज साहू, श्री रवि जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री रत्तीराम कोसमा, श्री अंचल प्रकाश साहू, श्री नरेंद्र सिन्हा, श्री कचरू साहू, श्री जीवन बंदे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनिल यादव, श्री कमलेश श्रीवास्तव, श्री जीवराखन साहू, श्री दीनाराम चेलक, श्री दाऊद खान, श्री भूपेश नायक, श्री प्रमोद दुबे सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री कासिमुद्दीन कुरैशी, पार्षद श्री विनोद बंटी शर्मा, श्रीमती रीता सोनी, युवा कांग्रेस नेता प्रशांत बोकडे, साजन पटेल, दुर्गुराम सिन्हा, हंसमुख टुवानी, रोहित सागर, दामेश्वर देशमुख, श्रीमती चमेली साहू, श्रीमती प्रियंका चोपड़ा, विजय जोगदंड, लक्ष्मण शर्मा, श्रीनिवास राव, सन्नी जायसवाल, भूपेश सोनकर, फैज अली, कान्हा साहू, फरहान खान, आशीष श्रीवास्तव, जीवन उमनायक, राहुल सरकार, सुमित यादव, सुनील मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page