राष्ट्रगान समिति के आयोजन में साधु-संतों ने किया ध्वजारोहण, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

डौण्डीलोहारा। राष्ट्रगान समिति डौण्डीलोहारा के तत्वावधान में पुराना बस स्टैंड स्थित अटल चौक, काली मंदिर के समीप विगत वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी 80वां ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिव महापुराण कथा वाचक यज्ञाचार्य पंडित प्रकाश शास्त्री (धनोरा-भाटागांव) तथा उपाचार्य आचार्य पंडित रोहित शास्त्री महाराज (कवर्धा) ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति के भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर डौण्डीलोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, नगर अध्यक्ष लाल नेवेन्द्र सिंह टेकाम, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, पूर्व जनपद सदस्य होरिलाल रावटे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, मोहन निषाद, जसराज शर्मा, राजकुमार प्रभाकर, भोलाराम देशमुख, गोविंद चंद्राकर, अनिल लोढ़ा, हस्तीमल सांखला, धीरेंद्र तक (एल्डरमैन) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राष्ट्रगान समिति के सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रगान समिति के धर्मेंद्र निषाद, भगवानी निषाद, प्यारेलाल निषाद, मोहन निषाद, दिलीप गुजराती, दिलीप बाफना, संदीप भंसाली, धन्नू यादव, गिरधारी कोसम, महेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र नायक सहित समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
इसके अलावा सौरभ सिन्हा, गुलाब भंसाली, उत्तम मालेकर, प्रकाश शर्मा, सुमित शर्मा, राजू महाराज, राकेश सांखला, किशोर दीवान, राजेंद्र निषाद, वीर सिंह, बलदाऊ, ओमप्रकाश, हेमलाल सिन्हा, मयंक जायसवाल, लोकेश निषाद, रवि साहू, कौशल, लक्की भंसाली, अशोक सिन्हा, देवब्रत देवांगन, ललित मरई, बिमला ठाकुर, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
2018 से निभा रहे आयोजन की जिम्मेदारी
राष्ट्रगान समिति के गठन के बाद से ही इस आयोजन को निरंतर आगे बढ़ाने में प्यारेलाल निषाद की विशेष एवं सक्रिय भूमिका रही है। वर्ष 2018 में समिति के गठन से लेकर अब तक वे कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में लगातार सक्रिय रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने पूरे कार्यक्रम को अनुशासन और समर्पण के साथ अंतिम समय तक संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्यारेलाल निषाद ने आभार प्रदर्शन किया। समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।












