DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांवड़ यात्रा में सेवा का संदेश, अभाविप के विद्यार्थियों ने लगाया सेवा शिविर

मटिया से कमरौद तक निकली पावन कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को कराया शीतल पेयजल उपलब्ध

बालोद, 16 अगस्त 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बालोद के तत्वावधान में रविवार को भगवान भोलेनाथ की पावन कांवड़ यात्रा मटिया से कमरौद तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

SFS विद्यार्थियों ने की श्रद्धालुओं की सेवा

कांवड़ यात्रा के दौरान अभाविप के SFS (स्टूडेंट फॉर सेवा) से जुड़े विद्यार्थियों द्वारा एक दिवसीय सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल वितरित कर सेवा और सहयोग प्रदान किया।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा में अपना योगदान दिया।

उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी

सेवा शिविर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का संदेश दिया।

You cannot copy content of this page