बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा राजीव भवन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश की आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास की वाहक नहीं है, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और विकास की विचारधारा की भी प्रमुख संरक्षक रही है। स्वतंत्रता दिवस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे, प्रदेश प्रतिनिधि श्री संजय चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष श्री रामजी भाई पटेल, महामंत्री श्री धीरज उपाध्याय, श्री शंभू साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अंचल प्रकाश साहू, श्री नरेंद्र सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल यादव, श्री प्यारेलाल केशरिया, श्री कमलेश श्रीवास्तव, श्रीमती चंद्रिका देशमुख, जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेश निरोटी, पार्षद श्री विनोद बंटी शर्मा, श्री निर्देश पटेल, श्री रविप्रकाश यादव, श्री हंसमुख टुवानी, श्री दाऊद खान, श्री प्रमोद दुबे, श्री कमल टुवानी, श्री कमल निषाद, श्री मुरलीधर भूआर्य, श्री मनोज ठाकुर, श्री अवधेश सिंह, श्री इंद्रकुमार यादव, श्री उदय राम अलेंद्र, श्री सुनील मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र एवं संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।






