घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाने और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय
बालोद। स्मार्ट मीटर एवं लगातार बढ़ते बिजली बिल की समस्या को लेकर झलमला गंगा मैय्या प्रांगण में झलमला मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिल के कारण आम उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाएंगे तथा बढ़े हुए बिजली बिल की दरों को वापस लेने एवं स्मार्ट मीटर को बदलने की मांग को लेकर अभियान चलाएंगे।
उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर अभियान
नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सामने लाने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर अभियान चलाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक में जमील बख्श, रोहित सागर, राकेश उइके, जनपद सदस्य निर्मला बंजारे, दुष्यंत साहू, मुरलीधर भुआर्य, कुंती ठाकुर, रामु मंडावी, मनाराम, उदेराम साहू, गिरधर पटेल, रामदीन सहारे, मन्नु राम, राधेश्याम मुकुंद पटेल, मोतीलाल चुरेन्द्र, नोहर सिंह पटेल, हरक राम सिन्हा, भीखम लाल, जनकराम कौशिक, गौतम मार्कण्डेय एवं उदय आलेन्द्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं और अधिकारों के लिए पार्टी आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।











