DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेंगाडबरी में 19 अगस्त को लगेगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा शिविर, आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से होगा उपचार

बालोद। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर एवं जिला आयुष अधिकारी बालोद के निर्देशानुसार एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय शासकीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम रेंगाडबरी, विकासखंड डौंडीलोहारा में किया जाएगा। शिविर का आयोजन 19 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

शिविर प्रभारी डॉ. अरुण छाजेड़ ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में नवीन एवं जीर्ण रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। शिविर में वात रोग, उदर रोग, अर्श एवं बवासीर, माइग्रेन, चर्म रोग, नेत्र रोग, शिशु रोग, श्वास रोग, उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह सहित विभिन्न मौसमी एवं अन्य रोगों का आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया जाएगा।

शिविर में चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया जाएगा। स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली एवं रोगों से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

आयुष विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page