शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा में एक पद रिक्त, इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय में जमा कर सकते हैं आवेदन
डौंडी। विकासखंड डौंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा में संगवारी गुरुजी के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान दो संगवारी गुरुजी की नियुक्ति की गई थी। इनमें से एक संगवारी गुरुजी द्वारा असहमति व्यक्त किए जाने के कारण एक पद रिक्त हो गया है।
रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 अगस्त तक विद्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपना आवेदन संबंधित विद्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है।











