DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्मशान घाट अंगारी के पास बेच रहा था अवैध शराब, 105 पव्वा के साथ कोचिया गिरफ्तार

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर 105 पौव्वा देशी शराब के साथ अंगारी का युवक गिरफ्तार हुआ। साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना बालोद की संयुक्त कार्रवाई की गई। अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ बालोद पुलिस का अभियान चल रहा है।
इस क्रम में पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम अंगारी नाला शमशान घाट के पास कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शराब अवैध रूप से बेच रहा है।

सूचना पर साइबर सेल एवं थाना बालोद की संयुक्त टीम के द्वारा रेड कार्यवाही करने पर आरोपी सुकदेव राम साहू पिता बिंदे राम साहू उम्र 32 वर्ष अंगारी थाना बालोद के कब्जे से एक बैग एवं केरी बैग में 105 पौव्वा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल कुल 18900 रूपये बरामद कर थाना बालोद में अपराध कायम किया गया। आरोपी के गिरफ्तारी में प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, प्रभारी साइबर सेल दिलेश्वर चंद्रवंशी , प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह , आरक्षक आकाश दुबे आरक्षक विपिन गुप्ता,आरक्षक चंद्रशेखर यादव, आरक्षक पिपेश्वर बंजारे की भूमिका रही।

You cannot copy content of this page