DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष का अनुकरणीय प्रयास- शिक्षकों को किया सम्मानित, दो भाई मिलकर करेंगे स्कूल परिसर का सीमेंटीकरण, बनाएंगे प्रवेश द्वार

बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के सिर्राभांठा के रहने वाले समाजसेवी राजेश सिन्हा व उनके छोटे भाई खिलावन सिन्हा ने गांव के प्राइमरी स्कूल के विकास को लेकर संकल्प लिया।

शिक्षक दिवस पर उनके छोटे भाई, जो कि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी है, के नेतृत्व में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुआ। जहां स्कूल के समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। तो वहीं इस दौरान दोनों भाइयों ने संकल्प लिया है कि स्कूल परिसर का सीमेंटीकरण करेंगे तो प्रवेश द्वार का भी निर्माण कराएंगे। ज्ञात हो कि स्कूल व ग्राम के विकास को लेकर दोनों भाई हमेशा तत्पर रहते हैं। शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष होने के नाते अपने दायित्व को समझते हुए प्राथमिक शाला के सभी शिक्षकों का सम्मान समारोह रखा गया था। जहां शाल, श्रीफल, गुलदस्ता भेंट कर शिक्षकों को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद लिया गया।

छोटे-छोटे बच्चों के बीच सेव और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। आने वाले दिनों में स्कूल को और बेहतर बनाने का कार्य होगा। दोनों भाइयों की सोच है कि बस एक कदम बढ़ा कर कुछ नया करना है, बढ़े चलो विकास की यात्रा में ना रुकना है ना थमना है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक रंजना मरकाम, शिक्षक नरेंद्र कुमार ठाकुर, सहायक शिक्षक लोकेश्वर साहू, रीना धनकर को अध्यक्ष खिलावन द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page