बालोद। ग्राम चिचबोड़ में 14 एवं 15 फरवरी 2026 को युवा कल्याण समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और श्रीराम चरित मानस के आदर्शों के माध्यम से धर्म, सत्य व सेवा के मार्ग पर लोगों को प्रेरित करना रहा।
इस पावन आयोजन में ग्राम अंगारी की सरपंच श्रीमती ममता डडसेना ने सहयोग स्वरूप 5001 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनका यह योगदान समाज सेवा, धर्मनिष्ठा और सनातन संस्कृति के प्रति उनकी गहरी आस्था का प्रतीक माना गया। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीमती डडसेना का सनातन धर्म के प्रति समर्पण केवल सरपंच बनने के बाद नहीं, बल्कि उनके जीवन का प्रारंभिक संस्कार रहा है। उन्होंने ग्राम अंगारी में त्रिमूर्ति मंदिर की स्थापना के लिए भी आर्थिक सहयोग दिया था, जिससे ग्राम में धार्मिक एकता का वातावरण बना।
इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में महाशिवरात्रि पर्व पर भंडारे का आयोजन करवाया था और इस वर्ष भी भंडारा व महाप्रसाद की संपूर्ण व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। उनके इस योगदान से ग्राम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल निर्मित हुआ और सभी ग्रामीणों ने उनके सेवा भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रमोद प्रकाश सोनेल, श्री जगेश्वर पटेल, पंच श्री गंगाधर साहू, पंच श्री किशनलाल साहू तथा मनोज कुमार साहू उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ ही सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने सरपंच श्रीमती ममता डडसेना सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की आशा जताई। यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से सफल रहने के साथ ही ग्राम चिचबोड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में भक्ति, परंपरा और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश देकर गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
