DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक लीलाधर ठाकुर के जन्मदिवस पर शाला में नेवता भोज, विद्यार्थियों संग मनाया स्नेहपूर्ण उत्सव

डौंडी। विकासखंड डौंडी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दारूटोला में सहायक शिक्षक लीलाधर ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर स्नेहपूर्ण वातावरण में नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधान पाठक सोहन सिंह मरकाम ने लीलाधर ठाकुर को जन्मदिवस की बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का स्नेह और मार्गदर्शन ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें खीर, पुरी एवं मिठाई परोसी गई। पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष, उल्लास और आत्मीयता का माहौल रहा।

You cannot copy content of this page