DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बालोद जिला शाखा की बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा के मार्गदर्शन, दुर्ग संभाग अध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिला शाखा अध्यक्ष गोविंद मानिकपुरी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए संगठनात्मक प्रयास तेज करने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिलेभर में सदस्यता अभियान को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को सदस्यता अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दुर्ग संभाग अध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव मनमोहित मोरे, राकेश देवांगन, धनराज सोनी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page